SIMRANJIT SINGH MANN
SIMRANJIT SINGH MANN

नई दिल्ली, 26 जून। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतने के साथ ही सिमरनजीत सिंह मान फिर चर्चा में आए गए हैं। दअसल उन्होंने जीत का श्रेय खालिस्तानी आंतकी जरनैल सिंह भिंडरावाले को दिया।

शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार रहे सिमरनजीत सिंह मान ने जीत के बाद कहा कि यह हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और संत जरनैल सिंह भिंडरावाले की तालीम की जीत है। सिमरनजीत सिंह मान ने आगे कहा है कि हमारी यह जीत भिंडरावाले के साथ- साथ दीप सिद्धू को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इन सभी ने सिख समुदाय के लिए अपने खून को समर्पित किया है।

आपको बता दें कि दीप सिद्धू वही शख्स है जो हाल ही में रोड एक्सीडेंट में मारा गया था और पिछले साल गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता था। संगरूर के नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान पहले भी अपनी खालिस्तानी सोच को लेकर विवादों में रह चुके हैं। उन्हें बेहद कट्टरपंथी माना जाता है।

सिमरनजीत सिंह मान ने आप के प्रत्याशी गुरमेल सिंह को 5822 वोटों के अंतर से हराया है। यह सीट भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद रिक्त हुई थी।

कौन हैं सिमरनजीत सिंह मान?

सिमरनजीत सिंह मान पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 20 मई 1945 को शिमला में हुआ था। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल जोगिंदर सिंह मान 1967 में पंजाब विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद सिमरनजीत सिंह मान ने पुलिस सर्विस से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। आपको बता दें कि सिमरनजीत सिंह मान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगा था, जिसकी वजह से उन्हें बाद में करीब 30 बार हिरासत में लिया गया था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing