Advertisement

कोयला मंत्रालय के एडीशनल सेक्रेटरी सनोज कुमार झा को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को इस संदर्भ में कोयला मंत्रालय ने पत्र जारी किया।

इसे भी पढ़ें : 147 कोयला खदानों को बंद करने की तैयारी, मसौदा तैयार करने मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

सनोज कुमार झा एक नवम्बर को सीआईएल चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान चेयरमैन पीएम प्रसाद का 31 अक्टूबर का अंतिम कार्यदिवस है। श्री झा 1997 बैच सिक्किम कैडर के आईएएस हैं। श्री झा बीसीसीएल में सरकार के नामित निदेशक भी हैं। वे एक नवंबर को कोल इंडिया के 30 वे और 10 वें प्रभारी चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

यहां बताना होगा कि 20 सितंबर को लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने सीआईएल के चेयरमैन पद के लिए एनसीएल के सीएमडी बी साईराम के नाम की अनुशंसा की है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : CIL : कोल अफसरों को संशोधित IDA से भुगतान के लिए आदेश हुआ जारी

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने बी साईराम की नियुक्ति का पत्र नहीं जारी किया है। इस कारण कोयला मंत्रालय के एडीशनल सेक्रेटरी सनोज कुमार झा को सीआईएल चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement