कोरबा, 31 अक्टूबर। कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) ने 147 खदानों को बंद करने की योजना बनाई है। इसके लिए मसौदा तैयार करने मंत्रालय ने 27 अक्टूबर को गाइडलाइन जारी की है।
इसे भी पढ़ें : CIL : कोल अफसरों को संशोधित IDA से भुगतान के लिए आदेश हुआ जारी
मंत्रालय ने हितधारकों से 30 दिवस के भीतर भूतिगत कोयला खदानां को बंद करने के लिए जारी गाइडलाइन के अनुरूप मसौदा आमंत्रित किया है।
सूत्रों के अनुसार कोयला मंत्रालय की 147 खदानों को बंद करने की योजना है। इसके अलावा 150 ऐसी खदानों की भी समीक्षा की जा रही है, जो वर्तमान में लाभहीन है। लाभहीन खदानों को भी बंद किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : कोरबा : इन 5 कोयला खदानों की 14वें दौर में होगी नीलामी, 12725 MT का है रिजर्व
कोयला मंत्रालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार खदान बंद करने के दिशा-निर्देशों का उद्देश्य वैज्ञानिक तरीके से खदान बंद करना और खनन स्थलों का पुनर्वास सुनिश्चित करना, पर्यावरणीय क्षरण को न्यूनतम करना, जन स्वास्थ्य की सुरक्षा करना तथा भूमि को भविष्य में उपयोग के लिए उपयुक्त स्थिति में लाकर या उसे लगभग प्राकृतिक स्थिति में या उससे भी बेहतर स्थिति में वापस लाकर सतत विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही परियोजना समर्थकों को उनके खदान बंद करने के दायित्वों के लिए जवाबदेह बनाना है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









