Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : कोरबा कोलफ़ील्ड्स के दौरे पर पहुंचे निदेशक कार्मिक देबाशीष आचार्या

SECL : कोरबा कोलफ़ील्ड्स के दौरे पर पहुंचे निदेशक कार्मिक देबाशीष आचार्या

वे गेवरा ओपन कास्ट माइन के दौरे पर गए और कार्य-संचालन का अवलोकन किया। उन्होंने गेवरा के नेहरू शताब्दी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।

Advertisement

बिलासपुर, 01 फरवरी। एसईसीएल के निदेशक कार्मिक देबाशीष आचार्या आज कोरबा कोलफ़ील्ड्स के दौरे पर रहे। दौरे की शुरुआत गेवरा मेगा प्रोजेक्ट से हुई जहां उन्होंने गेवरा हाउस में एरिया श्रम संघ, यूनियन एससी-एसटी-ओबीसी एसोसिएशन आदि के प्रतिनिधियों से संवाद किया।

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल माइनिंग : 36 कोल ब्लॉक के लिए 59 कंपनियों से 96 बोलियां मिली

उसके बाद वे गेवरा ओपन कास्ट माइन के दौरे पर गए और कार्य-संचालन का अवलोकन किया। उन्होंने गेवरा के नेहरू शताब्दी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीज़ों से उनका कुशलक्षेम पूछा तथा अस्पताल की उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया। गेवरा दौरे के दौरान महाप्रबंधक एस के मोहंती, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एस परिडा की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

दीपका क्षेत्र में दस्तक

दीपका एरिया में श्री आचार्या ने विभागध्यक्षों, क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति, क्षेत्रीय कल्याण समिति, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति व सिस्टा / काउंसिल के सदस्यों के साथ बैठक ली एवं कल्याणकारी गतिविधियों का जायजा लिया। क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद में, उन्होंने कर्मचारियों की मांगों, समस्याओं व सुझावों को सुना एवं प्राप्त बिंदुओं पर त्वरित कार्यवाई का वादा किया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : तीसरी तिमाही में मुनाफा 70 फीसदी बढ़ा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

दीपका क्षेत्र में दौरे के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक रंजन प्रसाद साह, मुख्यालय से महाप्रबंधक (का/प्रशासन/कल्याण) डॉ के एस जॉर्ज, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक जी एल एन दुर्गा प्रसाद, क्षेत्र के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारिगण व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: