एसईसीएल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “नारी रत्न सम्मान” करेगा प्रदान

अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष-2022 के अवसर पर बिलासपुर अंचल के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में जुड़ीं कर्मण्य 15 महिलाओं का एवं एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि रखनेवाली कार्यरत एवं गैर कार्यरत 15 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा।

बिलासपुर, 06 मार्च। 08 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, नारी के सम्मान, स्वाभिमान एवं उपलब्धियों की पहचान का अवसर है।

वर्तमान में नारी समाज में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसाय, शिक्षा, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं विज्ञान व राजनीति अपनी उपलब्धियों के लिये विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक व मिनी रत्न कंपनी साऊथ ईस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड, कोयला उत्पादन के उच्च कीर्तिमानों के साथ, सामुदायिक विकास से संबंधित कार्यों के अपने दायित्व को दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करती रही है।

उल्लेखनीय है कि, एसईसीएल में कार्य कर रहीं सैकड़ों महिलाओं ने अपने परिश्रम व संकल्प की श्रेष्ठ मिसाल पेश की है। नारी के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान एसईसीएल के कार्य संस्कृति की विशिष्ट पहचान रही है।

अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष-2022 के अवसर पर बिलासपुर अंचल के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में जुड़ीं कर्मण्य 15 महिलाओं का एवं एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि रखनेवाली कार्यरत एवं गैर कार्यरत 15 महिलाओं का सम्मान किया जायेगा। एसईसीएल नारी रत्न सम्मान-2022 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 08 मार्च को प्रातः 10.00 बजे, रविन्द्र भवन वसंत विहार कॉलोनी, एसईसीएल, बिलासपुर में होगा।

नारी रत्न सम्मान के आयोजन में श्रद्धा महिला मंडल व ‘विप्स’ एसईसीएल की सहभागिता उल्लेखनीय है। श्रद्धा महिला मंडल व विप्स एसईसीएल द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न गतिविधियों के द्वारा सक्रिय योगदान दिया जाता है।

सीएसआर के अंतर्गत एसईसीएल द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, आवास व शिशु आहार जैसे विषयो पर न केवल एसईसीएल बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी विशेष कार्य किये जाते है। “एसईसीएल नारी रत्न सम्मान-2022” में ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक पर क्लिक कर, गुगल फार्म भरकर इच्छुक महिला द्वारा भेजा जा सकता है या अधिक जानकारी हेतु इवेंट एजेंसी के मो. 9926003943 पर संपर्क किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing