Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर को टीम WCL ने दी...

भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर को टीम WCL ने दी आदरांजलि

श्री द्विवेदी ने अपने संबोधन में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर को आदरांजलि अर्पित की गयी. मुख्यालय में आयोजित समारोह में टीम वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री जे पी द्विवेदी ने महामानव डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये.

श्री द्विवेदी ने अपने संबोधन में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना/परियोजना) ए के सिंह तथा सीवीओ अजय मधुकर म्हेत्रे ने बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति आदर व्यक्त किया.

इस अवसर पर संपर्क अधिकारी एससी/एसटी सेल श्री अतुल बनसोड ने बाबासाहब के जीवनी का पठन किया। समारोह में उपस्थित विभाग प्रमुखों एवं अन्य कर्मियों ने भी बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक/कल्याण) श्री रॉबिन चटर्जी ने किया. उल्लेखनीय है कि कम्पनी के सभी क्षेत्रों, इकाइयों एवं प्रतिष्ठानों में संविधान निर्माता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट