Advertisement

तेलंगाना सरकार ने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) में 2.1% की बढ़ोतरी की घोषणा की।

महंगाई भत्ते में हुई इस बढ़ोतरी के बाद RTC कर्मचारियों का DA 50.7% से बढ़कर 52.8% हो गया है। परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर के अनुसार, इस फैसले से 38,000 से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा।

तेलंगाना सरकार ने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2.1 प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike For TGSRTC) की जो घोषणा की है, वह 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगी।

इस 2.1% की बढ़ोतरी से TGSRTC के खजाने पर हर महीने ₹2.82 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने की उम्मीद है। कैश फ्लो को मैनेज करने के लिए, सरकार ने जमा बकाया राशि के भुगतान के लिए एक चरणबद्ध योजना तैयार की है।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement