रामनवमी का पर्व आज समूचे देश में मनाया जा रहा है

रामनवमी का पर्व आज देशभर में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास से मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान विष्‍णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्‍म के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है।

रामनवमी का पर्व आज देशभर में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास से मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान विष्‍णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्‍म के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार रामनवमी चैत्र मास के नौवें दिन मनाई जाती है। रामनवमी से पहले नौ दिन के नवरात्र व्रत रखे जाते हैं।

उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोगों को राम नवमी की बधाई दी है। अपने संदेश में श्री नायडू ने कहा कि भारतीय परंपरा में भगवान राम सदाचार, साहस और करुणा के प्रतीक हैं। उनका जीवन सत्य, न्याय, गुरुजनों के लिये सम्मान और मानवता के प्रति प्रेम के सिद्धांतों का पर्याय है।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सच्चे अर्थ में आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, स्नेही भाई और आदर्श के रूप में पूज्य हैं। श्री नायडू ने कहा कि भगवान राम का जीवन लोगों को महान आदर्शों और उच्च नैतिक मूल्यों के लिए प्रेरित करता है। उप-राष्ट्रपति ने रामनवमी पर लोगों के जीवन में शांति और प्रसन्नता की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में श्री मोदी ने भगवान श्रीराम की कृपा से सब के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कियश आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ ये पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाये।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing