Advertisement
नागपुर, 09 सितम्बर। शुक्रवार को नागपुर में BMS से सम्बद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष जयनाथ चौबे ने की। बीएमएस के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में निम्न प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई :
- 17 नवम्बर, 2022 को पब्लिक सेक्टर्स के निजीकरण के खिलाफ दिल्ली में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की तैयारी।
- कोल उद्योग के ठेका मजदूरों की समस्या एवं उन्हें बोनस दिलाने आंदोलन की रूपरेखा।
- कोयला कामगारों का 11वां वेतन समझौता सम्मानजनक तरीके से पूर्ण कराने में संगठन की भूमिका।
- आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की योजना।
सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunch) पर Follow करें …
Advertisement








