जश्न मनाते हुए बीएमएस के कार्यकर्तागण
जश्न मनाते हुए बीएमएस के कार्यकर्तागण

बिलासपुर, 11 सितम्बर। भारतीय मजदूर संघ (BMS) से सम्बद्ध भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (BKKMS) एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में 12 वर्षों से सदस्यता के मामले में टॉप पर बना हुआ है।

2022 के आंकड़ों के मुताबिक बीकेकेएमएस की सदस्यता 1000 पर पहुंची है। चिकित्सा क्षेत्र के आंकड़े आने अभी शेष हैं। बताया जा रहा है कुल सदस्यता 1100 के करीब होगी या इसके पार जाएगी।

बीकेकेएमएस के लिए एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र की सदस्यता इसलिए महत्तवपूर्ण है, क्योंकि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर का यहां से वास्ता है।

श्री राठौर ने industrialpunch.com स चर्चा करते हुए कहा कि कुसमुंडा क्षेत्र में कामगारों के हितों की लड़ाई लड़ने में बीकेकेएमएस अग्रणी रहा है। यही कारण है कि 12 वर्षों से कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन एक नम्बर पर बना हुआ है। टिकेश्वर राठौर ने बताया कि मैन पॉवर निरंतर कम हो रहा है, लेकिन बीकेकेएमएस की सदस्यता इससे प्रभावित नहीं हुई है। इसमें बढ़त बनी हुई है।

श्री राठौर ने कहा कि पूरे कोल सेक्टर में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ नियमित और ठेका श्रमिकों के हक के लिए आवाज उठाने में सबसे आगे है।

कुसमुंडा क्षेत्र की सदस्यता :

  • BMS- 1000
  • INTUC 685
  • HMS- 487
  • AITUC 452
  • नोटा- 167

नोट : चेक ऑफ सिस्टम में श्रमिक संगठन सीटू सम्मिलित नहीं है।

  • Website Designing