Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (English) Vedanta ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए, कमाया ₹4,352 करोड़ का...

Vedanta ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए, कमाया ₹4,352 करोड़ का लाभ

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में वेदांता का EBITDA मार्जिन घटकर 26.1% पर आ गया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 29.5% था।

Advertisement

Vedanta Q2 results: कंपनी वेदांता (Vedanta) ने शुक्रवार 8 नवंबर 2024 को अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए।

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (Q2FY25) में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ बढ़कर ₹4,352 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में ₹1,783 करोड़ का घाटा दर्ज किया गया था।

कंपनी के ऑपरेशन से प्राप्त रेवेन्यू (टॉपलाइन) में 3.4% की गिरावट आई है और यह ₹37,634 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही (Q2FY24) में ₹38,945 करोड़ था।

ऑपरेशनल मोर्चे पर, EBITDA में सालाना आधार पर 14.4% की गिरावट आई है। सितंबर तिमाही में यह ₹9,828 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में ₹11,479 करोड़ था।

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में वेदांता का EBITDA मार्जिन घटकर 26.1% पर आ गया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 29.5% था। इसके साथ ही, कंपनी ने इस तिमाही में ₹1,868 करोड़ का शुद्ध असाधारण लाभ दर्ज किया।

कुल टैक्स खर्च घटकर ₹2,030 करोड़ हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही (Q2FY24) में ₹9,092 करोड़ था। टैक्स खर्च के घटने के चलते ही कंपनी मुनाफे में वापसी की है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट