बोकारो | IndustrialPunch : रेटिंग एजेंसी CRISIL Ratings ने ESL Steel Limited की दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग ‘CRISIL AA/Stable’ बरकरार रखते हुए कंपनी को “Rating Watch with Developing Implications” श्रेणी से हटा दिया है। यह फैसला वेदांता समूह के स्टील कारोबार में ESL Steel की बढ़ती रणनीतिक भूमिका और हालिया वित्तीय एवं परिचालन प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है।
CRISIL की रिपोर्ट के अनुसार, ESL Steel, Vedanta Iron & Steel Limited (VISL) की वैल्यू चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और मध्यम अवधि में कंपनी के राजस्व में सबसे बड़ा योगदान देने वाली इकाई बनने की संभावना रखती है। एजेंसी ने कहा कि वेदांता समूह के हालिया डीमर्जर के बाद ESL Steel की रणनीतिक अहमियत और अधिक मजबूत हुई है।
परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार
CRISIL ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि FY26 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी के परिचालन प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। साथ ही कंपनी की लिक्विडिटी (Liquidity) मजबूत हुई है और नकद एवं नकद समकक्ष (Cash & Cash Equivalents) में लगभग 90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है।
VISL का मजबूत समर्थन बना रेटिंग की ताकत
रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि Vedanta Iron & Steel Limited द्वारा परिचालन, प्रबंधन और वित्तीय स्तर पर लगातार दिया जा रहा सहयोग ESL Steel की प्रमुख ताकत है। इसमें कंपनी के दीर्घकालिक ऋण के लिए प्रदान की गई बिना शर्त एवं अपरिवर्तनीय कॉर्पोरेट गारंटी भी शामिल है, जिसने रेटिंग को मजबूती प्रदान की है।
CEO बोले— यह कंपनी की मजबूती का प्रमाण
ESL Steel Limited के CEO एवं Whole-Time Director रवीश शर्मा ने कहा कि CRISIL द्वारा AA/Stable रेटिंग की पुनः पुष्टि कंपनी के मजबूत परिचालन प्रदर्शन, वित्तीय स्थिरता और Vedanta Iron & Steel के भीतर उसकी रणनीतिक भूमिका का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी परिचालन दक्षता बढ़ाने, वित्तीय स्थिति को और मजबूत करने तथा सतत विकास (Sustainable Growth) के लक्ष्य के साथ कार्य करती रहेगी।
1.5 MTPA क्षमता का एकीकृत इस्पात संयंत्र
झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी में स्थित ESL Steel का 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) क्षमता वाला एकीकृत इस्पात संयंत्र संचालित है। यहां Pig Iron, Billet, TMT Bar, Wire Rod और Ductile Iron Pipe का उत्पादन किया जाता है। कंपनी के उत्पाद मुख्य रूप से बुनियादी ढांचा, निर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में उपयोग किए जाते हैं।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









