Saturday, July 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : CMD डॉ. हेमंत शरद पांडे ने किया सावनेर माइंस का...

WCL : CMD डॉ. हेमंत शरद पांडे ने किया सावनेर माइंस का निरीक्षण, उत्पादन लक्ष्य और सुरक्षा पर दिया जोर

बैठक में उत्पादन लक्ष्य, उत्पादकता, खनन सुरक्षा, परिचालन संबंधी चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

नागपुर, 3 July (IndustrialPunch Desk) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने नागपुर क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान सावनेर क्षेत्र का दौरा कर उत्पादन एवं परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ निदेशक (तकनीकी-परियोजना एवं योजना) श्री संदीप परांजपे भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: कोल अधिकारियों की अवमानना याचिका : हाईकोर्ट ने कोयला मंत्रालय के सचिव, CIL CMD और HR निदेशक को जारी किया नोटिस

दौरे के दौरान अधिकारियों ने सावनेर माइंस क्रमांक-1 का निरीक्षण किया और खदान में चल रहे उत्पादन कार्यों, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा परिचालन गतिविधियों का जायजा लिया। इसके बाद माइंस क्रमांक-1, 2 एवं 3 के माइन मैनेजर्स के साथ विस्तृत प्रोडक्शन प्लान डिस्कशन (Production Plan Discussion) आयोजित किया गया।

बैठक में उत्पादन लक्ष्य, उत्पादकता, खनन सुरक्षा, परिचालन संबंधी चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उत्पादन बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 5 : ट्रांसपोर्ट सिंडिकेट की अंदरूनी कहानी, खदान से गंतव्य तक… कोयला परिवहन की सबसे बड़ी चुनौतियां क्या हैं?

इस अवसर पर CMD डॉ. हेमंत शरद पांडे ने कहा कि निर्धारित उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना, बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च उत्पादन के साथ सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन WCL की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

उन्होंने सभी माइन प्रबंधकों एवं उनकी टीमों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सुरक्षित, कुशल और सतत खनन संचालन के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्री किशन रेड्डी से मिले BCCL के CMD मनोज अग्रवाल, झरिया मास्टर प्लान समेत कई मुद्दों पर चर्चा

दौरे के दौरान डॉ. पांडे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुशल कामगारों, जिनमें WCL कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक शामिल थे, को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क ही कंपनी की सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें