नागपुर। IndustrialPunch : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) मुख्यालय में 5 सितंबर, 2026 को कोयला श्रमिक सभा (HMS) की वेकोलि स्तरीय औद्योगिक संबंध बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेकोलि के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े श्रमिकों और औद्योगिक संबंधों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में संगठन की ओर से कोयला श्रमिक सभा (HMS) के अध्यक्ष-सह-वेकोलि संचालन समिति सदस्य शिवकुमार यादव ने नेतृत्व किया। वहीं प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) पी.एस. लाल ने बैठक में उठाए गए मुद्दों पर निर्णय दिए।
बैठक में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान, लंबित मामलों के निराकरण और औद्योगिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े श्रमिक मुद्दों पर चर्चा के दौरान उनके समाधान को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर कोयला श्रमिक सभा (HMS) के महामंत्री शरद धांडे, वेकोलि कल्याण मंडल एवं सुरक्षा मंडल के सदस्य, विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद रहे। प्रबंधन की ओर से वेकोलि के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक को श्रमिकों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान और प्रबंधन एवं श्रमिक संगठन के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









