नागपुर। IndustrialPunch : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में कोयला श्रमिक सभा (HMS) ने महत्वपूर्ण पहल की है। HMS के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-जेबीसीसीआई सदस्य शिवकुमार यादव ने 5 सितंबर 2026 को WCL के CMD हेमंत शरद पांडे से मुलाकात कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ पोर्टल से जोड़ने और अमृत फार्मेसी के माध्यम से रियायती दर पर दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग रखी।
इसे भी पढ़ें: WCL में HMS की औद्योगिक संबंध बैठक, श्रमिक मुद्दों पर कई अहम फैसले
शिवकुमार यादव ने CMD के समक्ष कहा कि स्वस्थ पोर्टल से कर्मचारियों के मेडिकल रिअंबर्समेंट और उपचार संबंधी प्रक्रिया में तेजी एवं पारदर्शिता आई है। वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस सुविधा से बाहर रखे जाने के कारण उन्हें उपचार और मेडिकल रिअंबर्समेंट से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने CPRMS-NE के सभी सेवानिवृत्त सदस्यों को स्वस्थ पोर्टल की सुविधा से जोड़ने की मांग की। साथ ही अमृत फार्मेसी के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रियायती दर पर दवाइयां उपलब्ध कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।
इसे भी पढ़ें: कोल स्टॉक पर बड़ा अलर्ट: उत्तर प्रदेश के 11 पावर प्लांट क्रिटिकल, राजस्थान दूसरे नंबर पर
CMD ने अधिकारियों को दिए सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
मांगों पर लंबी चर्चा के बाद WCL CMD हेमंत शरद पांडे ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ पोर्टल से जोड़ने तथा अमृत फार्मेसी से दवाइयां उपलब्ध कराने की सुविधा शीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस पहल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपचार संबंधी प्रक्रियाओं में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, अमृत फार्मेसी से रियायती दर पर दवाइयां मिलने से CPRMS-NE पर होने वाले खर्च में भी बचत होने की संभावना है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









