Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL में यूनियन सदस्यता अभियान की तारीख तय, इस बार CITU...

WCL में यूनियन सदस्यता अभियान की तारीख तय, इस बार CITU भी मैदान में

WCL में वर्ष 2026 के श्रम संगठन सदस्यता अभियान की तारीख तय हो गई है। पहला चरण 18 से 22 सितंबर और द्वितीय व अंतिम चरण 28-29 सितंबर को होगा।

Advertisement

नागपुर। IndustrialPunch :  वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में वर्ष 2026 के लिए कर्मचारियों के श्रम संगठन सदस्यता अभियान (चेक-ऑफ सिस्टम) की तारीख तय कर दी गई है। प्रबंधन और श्रम संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ वेकोलि मुख्यालय में हुई बैठक में सदस्यता सत्यापन की प्रक्रिया और कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इसे भी पढ़ें: SECL- MCL IPO पर बड़ा अपडेट, CIL चेयरमैन साईराम ने बताई पूरी रणनीति

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण 18 सितंबर से 22 सितंबर, 2026 तक चलेगा। इस दौरान पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार चेक-ऑफ सिस्टम के तहत कर्मचारियों से श्रम संगठन की सदस्यता के लिए फॉर्म प्राप्त किए जाएंगे और सदस्यता सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके बाद जो कर्मचारी पहले चरण में अपना संगठन चयन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए 28 एवं 29 सितंबर, 2026 को द्वितीय एवं अंतिम चरण आयोजित किया जाएगा। यानी कर्मचारियों को श्रम संगठन का चयन करने के लिए इन दोनों चरणों में अवसर मिलेगा।

Advertisement

कार्मिक अधिकारी से मिलेगा फॉर्म

सदस्यता अभियान के तहत कर्मचारियों को अपने-अपने फॉर्म संबंधित कार्मिक अधिकारी से प्राप्त करने होंगे। फॉर्म में आवश्यक जानकारी पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भरकर संबंधित अधिकारी के पास जमा करना होगा।

वेकोलि की ओर से सदस्यता प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन की कार्यवाही का विवरण भी संबंधित श्रम संगठनों को उपलब्ध कराया जाएगा।

रोजाना संगठनों को दी जाएगी सदस्यता की जानकारी

निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रत्येक दिन कार्यालयीन समय समाप्त होने के बाद संबंधित कार्मिक अधिकारी लिखित रूप से श्रम संगठनों को जानकारी देंगे कि उस दिन कुल कितने फॉर्म जमा हुए और इनमें से कितने फॉर्म किस श्रम संगठन की सदस्यता के लिए प्राप्त हुए हैं।

इस व्यवस्था से सदस्यता अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा किए गए संगठन के चयन की जानकारी संबंधित श्रम संगठनों को नियमित रूप से मिल सकेगी।

दो चरणों में पूरा होगा चेक-ऑफ सिस्टम

वेकोलि में वर्ष 2026 के लिए श्रमिक संघ सदस्यता शुल्क/चेक-ऑफ से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया दो चरणों में होगी।

  • प्रथम चरण: 18 से 22 सितंबर 2026
  • द्वितीय एवं अंतिम चरण: 28 एवं 29 सितंबर 2026
  • सदस्यता शुल्क कटौती: सितंबर 2026 के वेतन से, जो अक्टूबर 2026 में देय होगा
  • संगठनों द्वारा बैंक विवरण जमा करने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2026

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि संबंधित श्रम संगठनों को सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए बैंक का नाम, IFSC कोड और बैंक खाता नंबर सहित आवश्यक विवरण निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराना होगा।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर का BCCL दौरा, खनन परियोजनाओं और उत्पादन की समीक्षा

पांच केंद्रीय श्रम संगठनों को शामिल किया गया

वेकोलि के जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार श्रमिक संघ सदस्यता शुल्क कटौती की प्रक्रिया में HMS, BMS, AITUC, INTUC और CITU से जुड़े श्रम संगठनों को शामिल किया गया है।

सदस्यता शुल्क कटौती और चेक-ऑफ सिस्टम से संबंधित पूरी प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा संबंधित श्रम संगठनों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट