Thursday, July 30, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल “सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस” : कोल इंडिया ने दिए सख्त निर्देश, 62वीं...

“सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस” : कोल इंडिया ने दिए सख्त निर्देश, 62वीं सेफ्टी बोर्ड बैठक में बड़ा संदेश

कोलकाता में आयोजित 62वीं कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड बैठक में चेयरमैन बी. साईराम बोले— प्रशिक्षण, अनुशासन और SOP का पालन ही सुरक्षित खनन की कुंजी

Advertisement

कोलकाता | IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की 62वीं सेफ्टी बोर्ड बैठक कोलकाता स्थित कॉर्पोरेट मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में चेयरमैन बी. साईराम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “सुरक्षा एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।” उन्होंने कहा कि सुरक्षित खनन सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों का नियमित प्रशिक्षण, सतत सीखने की प्रक्रिया तथा सभी सुरक्षा मानकों एवं स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का कड़ाई से पालन अत्यंत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: कोल पेंशन ₹10,000 करने की मांग ने पकड़ी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, अतिरिक्त सचिव और पीएमओ तक पहुंचा ज्ञापन

चेयरमैन ने उम्मीद जताई कि यह बैठक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा सुधार के नए सुझावों पर सार्थक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

बैठक को संबोधित करते हुए खनन सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) के महानिदेशक उज्ज्वल ताह ने कहा कि उत्पादन, उत्पादकता और सुरक्षा—तीनों का संतुलन ही देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने बैठक में लिए गए निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल देते हुए कहा कि इससे कोयला उद्योग में सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Advertisement

कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बैठक में प्राप्त सुझावों को लागू करने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। उन्होंने परिचालन सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की भी जानकारी दी।

बैठक में निदेशक (मार्केटिंग/एचआर – अतिरिक्त प्रभार) मुकेश चौधरी, कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD), डीजीएमएस के वरिष्ठ अधिकारी, ट्रेड यूनियनों एवं CMOAI के प्रतिनिधि, सेफ्टी बोर्ड के सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया ने खोला निवेश का खजाना! पहली तिमाही में ₹3,399 करोड़ का Capex, नई खदानों पर बड़ा दांव

बैठक शुरू होने से पहले सभी गणमान्य अतिथियों ने कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर खनन दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट