कोरबा (IP News). हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में संकल्प महिला मंडल की वर्ष 2020-21 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। इसमें अध्यक्ष मंजुला मेहता एवं उपाध्यक्ष सीमा नायक, सोनिया बघेल, अनिता श्रीवास्तव, सपना लहरी और ममता टिकरिहा बनाई गईं हैं।

नवगठित कार्यकारिणी को मुख्य अभियंता एसके मेहता ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। इसके अलावा सचिव के पद पर डाॅ. सीमा तिवारी, संयुक्त सचिव सरिता राठौर, कोषाध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, खेल सचिव सूर्यकांता कश्यप व मुस्कान तिवारी, सांस्कृतिक सचिव संगीता जैन व स्वाति सोनी चुनीं गईं हैं।

मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पिछले वर्ष की कार्यकारिणी द्वारा नई कार्यकारिणी के सदस्यों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। कोरोनाकाल के इस मुश्किल वक्त में संकल्प महिला मंडल ने कृष्ण सज्जा एवं लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन आनलाइन कराया। इसमें आवासीय काॅलानी के बच्चों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

  • Website Designing