नए वेज नियमों से PF के अलावा आपकी ग्रैच्युटी भी औसत 35-45 पर्सेंट तक बढ़ सकती है। बेसिक सैलरी बढ़ने से PF, गैच्युटी बढ़ेंगे। वहीं, नए नियमों से टेकहोम सैलरी कम होगी। इससे कोरोना के बाद मुश्किलों से जूझ रही इंडस्ट्री के वेज बिल में भी बढ़ोतरी होगी। सूत्रों के मुताबिक इसी वजह से श्रम मंत्रालय इस पर फिर से चर्चा करेगा।

इसे भी पढ़ें: ESIC : बीमाकृत महिला कामगारों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने लिए गए नीतिगत निर्णय

नए नियमों में ग्रैच्युटी 35-45 फीसदी तक बढ़ सकती है। 5 साल पूरे होने या रिटायरमेंट पर ज्यादा ग्रैच्युटी मिलेगी। बढ़ी ग्रेच्युटी का फायदा 1 अप्रैल से लागू होगा। फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट में 1 साल में ही ग्रेच्युटी मिलेगी। नए नियमों से टेकहोम सैलरी भी कम होगी। नए नियमों से इंडस्ट्री के वेज बिल में बढ़ोतरी होगी।

इसे भी पढ़ें: कैप्टिव कोल माइंस का 50 फीसदी कोयला अब खुले बाजार में बेचा जा सकेगा, कोयला मंत्रालय ने कानून में संशोधन कनने तैयार किया मसौदा

इंडस्ट्री ने इसे एक साल तक टालने का प्रस्ताव दिया है। इंडस्ट्री की सिर्फ नए मामलों में इसे लागू करने की मांग है। इसे रेट्रोस्पेक्टिव तौर पर (पूर्व प्रभाव से) लागू नहीं करने की मांग की जा रही है। नए नियमों में अलाउंस सैलरी का 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी। श्रम मंत्रालय इस पर एक बार फिर से इंडस्ट्री से चर्चा करेगा।

  • Website Designing