नई दिल्ली (IP News). भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन आने वाले दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के चेयरमैन के पद पर भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री विरजेश उपाध्याय की नियुक्ति की गई है। शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी किया। चेयरमैन की जवाबदारी बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री हिरण्मय जे पण्डया संभाल रहे थे। बोर्ड का उद्देश्य, देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में श्रमिकों की प्रभावकारी प्रतिभागिता हेतु श्रमिकों को जागरूक तथा शिक्षित करने के उद्देश्य को प्राप्त करना है।

 

 

 

 

  • Website Designing