कोरबा (IP News). देश में सबसे अधिक श्रमिक संदस्यता वाली यूनियन भारतीय मजदूर संघ है। राज्यसभा में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार प्रस्तुत की गई जानकारी के अनुसार बीएमएस की सदस्य संख्या 62 लाख 15 हजार 797 है। इसके बाद इंटक का नम्बर है। इंटक की सदस्य संख्या 39,54,012 है। 34,42,239 सदस्य सदस्यता के साथ एटक का स्थान तीसरा है। हिंद मजदूर सभा एचएमएस की सदस्य संख्या 33,38,491 है। सीटू सदस्य संख्या के मामले में पांचवे नम्बर पर है। सीटू की सदस्य संख्या 26,78,473 है। लाल झण्डे यानी एटक और सीटू की बात करें तो दोनों सदस्य संख्या 61 लाख 20 हजार 712 पर पहुंचती है। केन्द्रीय मंत्री द्वारा 13 श्रमिक संगठनों की सदस्य संख्या के आंकड़े प्रस्तुत किए गए है। बताया गया है कि इनकी सदस्यता का अंतिम सत्यापन 2008 में हुआ था, लेकिन प्रस्तुत किए दस्तावेज के अनुसार इसमें सत्यापन की तारीख 31 दिसम्बर 2002 बताई गई है। देखें विवरण:

  • Website Designing