Sunday, April 19, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर एनटीपीसी सीपत में दुर्घटना, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने शुरू की...

एनटीपीसी सीपत में दुर्घटना, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के सहयाक संचाल विजय पोटई ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थल निरीक्षण किया गया है।

Advertisement

बिलासपुर, 07 अगस्त। एनटीपीसी, सीपत में बुधवार को हुए हादसे को लेकर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग (Industrial Health and Safety Department) ने जांच शुरू कर दी है।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के सहयाक संचाल विजय पोटई ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थल निरीक्षण किया गया है। पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए हैं। प्रबंधन का स्टेटमेंट लिया जा रहा है। जांच में देखा जाएगा कि किस तरह का वाइलेंसन हुआ है।

एनटीपीसी सीपत (NTPC Sipat) स्टेशन के यूनिट 5 के ओवरआयलिंग के दौरान प्लेटफॉर्म के गिरने से 5 संविदा श्रमिक घायल हो गए थे तथा श्याम कुमार की मौत हो गई थी। गुरुवार को इलाज के दौरान प्रताप सिंह की भी मौत हो गई। ओवरआयलिंग का कार्य मेसर्स गोरखपुर कन्स्ट्रकशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है।

दिवंगत के आश्रितों को एनटीपीसी, सीपत प्रबंधन तथा ठेकेदार द्वारा 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया। ईएसआई के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

Advertisement

इसके अतिरिक्त संविदा पर अकुशल या अर्धकुशल श्रेणी में उनकी पत्नी को रोजगार दिया जाएगा। मृतक के अंतिम संस्कार हेतु उनके परिजनों को ठेकेदार द्वारा तत्काल 50,000 रुपए नकद दिए गए।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: