कोरबा, 09 अगस्त। कोयला कामगारों के बीच बोनस (CIL Bonus) को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कामगारों को उम्मीद है इस साल बोनस की राशि एक लाख रुपए को पार करेगी।
इसे भी पढ़ें : मेघालय में शुरू हुआ साइंटिफिक कोयला खनन, दो कोल ब्लॉक से प्रतिबंध हटा
2024 में कोल इंडिया एवं अनुषांगिक कंपनियों के कामगारों को 93 हजार 750 रुपए बतौर बोनस का भुगतान हुआ था।
कोल इंडिया लिमिटेड का वित्तीय वर्ष 2024- 25 में कंसोलिडेट प्रॉफिट 37369.13 करोड़ रुपए था। जबकि 2023- 24 में कंसोलिडेट प्रॉफिट 37302.10 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। यानी 2024- 25 में 2023- 24 के मुकाबले मुनाफे में 5.53 प्रतिशत की गिरावट आई। बावजूद इसके कोल इंडिया का प्रॉफिट बेहतर रहा है।
इसे भी पढ़ें : SECL : महामाया खुली खदान परियोजना के 21 भू-विस्थापितों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र
इस लिहाज से कोयला कामगारों को उम्मीद है कि 2025 का बोनस एक लाख रुपए के पार होगा। बताया जा रहा है सितम्बर की पहले सप्ताह मेंं बोनस को लेकर सीआईएल प्रबंधन यूनियन के साथ बैठक कर सकता है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









