Sunday, April 19, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर कोरबा पॉवर लिमिटेड : 3 एवं 4 नम्बर यूनिट की कमिशनिंग अगले...

कोरबा पॉवर लिमिटेड : 3 एवं 4 नम्बर यूनिट की कमिशनिंग अगले साल, तीसरे फेज की तैयारी शुरू

अधिग्रहण के दौरान दूसरे फेज की विस्तार परियोजना की 1320 मेगावाट क्षमता वाली 3 एवं 4 नम्बर इकाई का कार्य रूका हुआ था।

Advertisement

कोरबा, 12 अगस्त। कोरबा पॉवर लिमिटेड (Korba Power Limited) के विस्तार परियोजना की तीसरी और चौथी इकाई को पूरा करने का कार्य तेजी से चल रहा है। बताया गया है कि 2026 में 1320 मेगावाट (MW) क्षमता वाली दोनों इकाइयां उत्पादन में आ जाएंगी।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्रालय ने MP, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों के लिए समीक्षा की

यहां बताना होगा कि कोरबा जिले के पताड़ी में स्थित लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड के विद्युत संयंत्र का अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Limited) द्वारा अधिग्रहण किया गया है। अधिग्रहण करने के बाद संयंत्र को कोरबा पावर लिमिटेड नाम दिया गया।

अधिग्रहण के दौरान दूसरे फेज की विस्तार परियोजना की 1320 मेगावाट क्षमता वाली 3 एवं 4 नम्बर इकाई का कार्य रूका हुआ था। कोरबा पॉवर लिमिटेड का प्रबंधन हाथ में लेते ही 1320 मेगावाट क्षमता वाली इकाइयों को पूरा करने के काम में तेजी लाई गई।

Advertisement

इधर, बताया जा रहा है कि 660 मेगावाट क्षमता वाली 3 नम्बर इकाई की कमिशनिंग मार्च 2026 में कर ली जाएगी। 660 मेगावाट क्षमता वाली 4 नम्बर इकाई की कमिशनिंग दिसम्बर 2026 तक होगी। 3 एवं 4 नम्बर की इकाई की कमिशनिंग के बाद कोरबा पावर लिमिटेड की उत्पादन क्षमता बढ़कर 1920 मेगावाट हो जाएगा। 300- 300 मेगावाट क्षमता वाली दो इकाई से पहले से प्रचालन में है।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 22,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

तीसरे फेज के लिए उपकरणों का ऑर्डर

दूसरी ओर अडानी पॉवर लिमिटेड ने तीसरे फेज की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। तीसरे फेज में कोरबा पॉवर लिमिटेड परिसर में 800 मेगावाट क्षमता वाली 4 एवं 5 नम्बर इकाई स्थापित की जाएगी। दोनों इकाइयां अल्ट्रा- सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित होगी। अडानी पॉवर लिमिटेड ने मुख्य संयंत्र उपकरणों का ऑर्डर भी दे दिया है। तीसरा चरण पूरा होने के बाद कोरबा पॉवर लिमिटेड की विद्युत उत्पादन क्षमता 3520 मेगावाट हो जाएगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: