Advertisement

कोरबा, 3 मार्च। शुक्रवार को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन बी साईंराम का तीन दिवसीय दौर पर एसईसीएल आगमन हुआ। इस दौरान कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल गेवरा हाउस में चेयरमैन ने industrialpunch.com के मैनेजिंग एडिटर मोहम्मद सादिक शेख के साथ चर्चा की।

बी साईंराम (B Sairam) ने कहा कि वे 35 वर्षों से कोल सेक्टर से जुड़े हुए हैं, लेकिन चेयरमैन पद पर आने के बाद वे अद्भुत अनुभव ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोल सेक्टर में चुनौतियां काफी हैं। वेस्ट एशिया क्राइसिस (West Asia Crisis) का प्रभाव कोल इंडिया पर भी पड़ा है। तेल, गैस आपूर्ति में बाधा आने का थोड़ा इम्पेक्ट कंपनी पर भी आया है, लेकिन भारत सरकार के सहयोग से इस पर काबू पाने में सफलता मिल रही है। वेस्ट एशिया क्राइसिस के कारण कोयले की डिमांड बढ़ी है, जो कोल इंडिया के लिए एक शुभ संकेत है।

गर्मी के सीजन की तैयारी को लेकर चेयरमैन ने कहा कि कोयले का पर्याप्त स्टॉक है। किसी भी स्थिति में विद्युत संयंत्रों को कोयले की कमी नहीं होने दी जाएगी। डाइवर्सिफिकेशन को लेकर चेयरमैन बी साईंराम ने कहा कि कंपनी का कोर बिजनेस कोयला है। इसके साथ ही कोल इंडिया क्रिटिकल एवं रेयर मिनरल्स, सोलर की तरफ बढ़ रही है। विदेशों में भी एसेट एक्वायर किए जा रहे हैं।

चेयरमैन ने कहा कि आपूर्ति और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। जब मार्केट में कमर्शियल और प्राइवेट माइन का कोयला पहुंच रहा है तो ऐसी स्थिति में गुणवत्ता पर कहीं अधिक फोकस करने की आवश्यकता है और इस पर काम हो रहा है। चेयरमैन ने कहा कि कोल इंडिया में कामगारों की सामाजिक सुरक्षा सबसे बेस्ट है।

Advertisement

महिला कामगारों की प्रशंसा करते हुए चेयरमैन ने कहा कि वे लीड लेकर चल रही हैं। शॉवेल, डंपर ऑपरेट करने जैसा कार्य भी वूमेन वर्कर कर रहीं हैं। कोल इंडिया प्रबंधन महिला कामगारों को जेंडर डिफरेंस के रूप में नहीं देखता है। बल्कि महिला कामगारों को और अधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है।

चेयरमैन बी साईंराम में नए वित्तीय वर्ष के लिए कोयला कामगारों को संदेश देते हुए कहा कि कोल इंडिया को देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने वाल और बेहतर कंपनी बनाएं।

चर्चा देखने के लिए यूट्यूब के लिंक पर क्लिक करें :

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

 

 

Advertisement