Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग के आह्वान के अनुरूप वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) एवं नागपुर महानगर पालिका (NMC) के संयुक्त प्रयासों से वेकोलि मुख्यालय से वेकोलि इंदोरा कॉलोनी तक कर्मचारियों के लिए विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रारंभ की गई है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत तथा यातायात के दबाव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

वेकोलि के सीएमडी डॉ. पांडे ने अपने संवाद के दौरान कहा कि सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह सतत विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कर्मचारियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया तथा कहा कि वेकोलि भविष्य में भी ऐसी पर्यावरण-अनुकूल पहलों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

बस सेवा को वेकोलि के महाप्रबंधक (खनन/जनसंपर्क) श्री एस. आर. गबाले, महा मेट्रो के संयुक्त महाप्रबंधक श्री महेश मोरोने तथा एन.एम.सी के वरिष्ठ संचालन प्रबंधक श्री निमसारकर सहित वेकोलि के वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।

Advertisement

यह बस सेवा वेकोलि कर्मचारियों के लिए एक अतिरिक्त सुविधा के रूप में उपलब्ध कराई गई है। अधिक से अधिक कर्मचारियों को इस पहल से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके। कार्यक्रम में वेकोलि, महा मेट्रो एवं एन.एम.सी के वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement