Saturday, July 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CAG की नजर SECL पर, गेवरा परियोजना से मुख्यालय तक संचालन व्यवस्था...

CAG की नजर SECL पर, गेवरा परियोजना से मुख्यालय तक संचालन व्यवस्था का किया निरीक्षण

मैदानी दौरे के दौरान श्री अग्रवाल ने गेवरा परियोजना की विशाल कार्यप्रणाली और परिचालन व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन भी किया।

Advertisement

कोरबा, 17 जुलाई (IndustrialPunch Desk) : भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के निदेशक (कोयला) एवं भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (IA&AS) के अधिकारी आदर्श अग्रवाल ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) का दौरा कर कंपनी की परिचालन व्यवस्था, वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें: NCWA-XI पर बड़ा बवाल: विवाहित आश्रित बेटियों की नौकरी पर ‘ब्रेक’, मिनट्स ने बढ़ाया विवाद, विनय रंजन पर आरोप

17 जुलाई को SECL मुख्यालय, बिलासपुर में श्री अग्रवाल ने निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी) परियोजना एवं योजना रमेश चंद्र मोहापात्रा के साथ बैठक की। बैठक में कंपनी के परिचालन, वित्तीय प्रबंधन, सुशासन (Governance) तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इससे पहले 16 जुलाई को उन्होंने देश की सबसे बड़ी कोयला खदानों में शामिल गेवरा परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्हें खनन कार्यों, कोयला उत्पादन प्रक्रिया, डिस्पैच सिस्टम तथा SECL द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकी पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisement

मैदानी दौरे के दौरान श्री अग्रवाल ने गेवरा परियोजना की विशाल कार्यप्रणाली और परिचालन व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन भी किया।

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 12 : फर्जी नौकरी और भर्ती घोटाले, कोयला कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर कैसे होती है ठगी? 

SECL के अनुसार, यह दौरा कंपनी की कार्यप्रणाली, संस्थागत ढांचे और परिचालन तंत्र को समझने के साथ-साथ विभिन्न पहलुओं पर सार्थक संवाद का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट