नई दिल्ली | IndustrialPunch : सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 138% से अधिक की वृद्धि दर्शाता है।
इसे भी पढ़ें: भारत का स्टील सेक्टर रफ्तार पर, पहली तिमाही में उत्पादन और खपत दोनों में बढ़ोतरी
मजबूत वित्तीय प्रदर्शन
SAIL का परिचालन से कारोबार (Revenue from Operations) Q1 FY27 में ₹26,246 करोड़ रहा। कंपनी का EBITDA ₹4,356 करोड़, जबकि कर-पूर्व लाभ (PBT) ₹2,159 करोड़ दर्ज किया गया। शुद्ध लाभ (PAT) ₹1,636 करोड़ रहा, जो मजबूत परिचालन और बेहतर लागत नियंत्रण का परिणाम है।
उत्पादन और बिक्री में मामूली कमी
पहली तिमाही में कंपनी का कच्चा इस्पात उत्पादन 4.76 मिलियन टन और बिक्री मात्रा 4.16 मिलियन टन रही। SAIL ने बताया कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन संबंधी चुनौतियों को देखते हुए कुछ मरम्मत एवं रखरखाव (Maintenance) कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे किए गए। इसी कारण उत्पादन और बिक्री पर सीमित प्रभाव पड़ा, लेकिन इससे आने वाली तिमाहियों में उत्पादन अधिक स्थिर रहने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें: NTPC का दमदार Q1 FY27: मुनाफे में 12% उछाल, ₹12,000 करोड़ जुटाने की तैयारी
घरेलू स्टील मांग पर भरोसा
SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत में स्टील की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बेहतर परिचालन दक्षता, लागत नियंत्रण और प्रभावी विपणन रणनीति की बदौलत कंपनी ने मजबूत वित्तीय परिणाम हासिल किए हैं तथा भविष्य में भी घरेलू मांग का लाभ उठाते हुए प्रदर्शन को और मजबूत किया जाएगा।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









