Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन 8वें वेतन आयोग की बड़ी पहल, कर्मचारी संगठनों से 7 और 10...

8वें वेतन आयोग की बड़ी पहल, कर्मचारी संगठनों से 7 और 10 अगस्त को होगी सीधी बातचीत

दिल्ली-एनसीआर से बाहर के कर्मचारी संगठन अपने राज्य या निकटवर्ती राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में आयोग के साथ बैठक के लिए समय मांग सकते हैं।

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) ने केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के कर्मचारियों के संघों, महासंघों और यूनियनों के साथ संवाद (Interaction) का कार्यक्रम घोषित किया है।

आयोग द्वारा जारी 23 जुलाई 2026 की अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पंजीकृत अथवा स्थित कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक 7 अगस्त (शुक्रवार) और 10 अगस्त 2026 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी।

आयोग ने कहा है कि जिन कर्मचारी संगठनों ने अपना मेमोरेंडम (Memorandum) पहले ही जमा कर दिया है, लेकिन अभी तक आयोग के साथ दिल्ली या किसी अन्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में बैठक नहीं हुई है, वे 31 जुलाई 2026 तक आयोग से बैठक के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ संबंधित Unique Memo ID भी देना होगा।

बैठक का स्थान और समय संबंधित संगठनों को बाद में अलग से सूचित किया जाएगा।

Advertisement

दिल्ली के बाद अन्य राज्यों में भी होगी बैठक

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले महीनों में दिल्ली के अलावा विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएगी।

दिल्ली-एनसीआर से बाहर के कर्मचारी संगठन अपने राज्य या निकटवर्ती राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में आयोग के साथ बैठक के लिए समय मांग सकते हैं।

इस सूचना पर 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के उप सचिव अभय एन. सहाय (Abhay N. Sahay) के हस्ताक्षर हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट