Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन HMS नेता शिवकुमार यादव का तीखा प्रहार: ‘मजदूर विरोधी नीतियों’ के कारण...

HMS नेता शिवकुमार यादव का तीखा प्रहार: ‘मजदूर विरोधी नीतियों’ के कारण नहीं मिला विनय रंजन को सेवा विस्तार

इन सभी आरोपों के आधार पर शिवकुमार यादव ने कहा कि श्रमिकों में व्यापक असंतोष था और इसी कारण सेवा विस्तार नहीं दिया गया।

Advertisement

नागपुर | IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के निदेशक (मानव संसाधन) विनय रंजन को सेवा विस्तार (Extension) नहीं मिलने के बाद हिंद मजदूर सभा (HMS) ने इसे श्रमिक हितों की जीत बताते हुए केंद्र सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: HMS की बड़ी पहल: महिला कर्मचारियों की योग्यता के अनुसार पदस्थापना की मांग

एचएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जेबीसीसीआई सदस्य एवं कोयला श्रमिक सभा (KSS-WCL) के अध्यक्ष शिवकुमार यादव द्वारा जारी संदेश में दावा किया गया है कि विनय रंजन के कार्यकाल में कई ऐसे निर्णय लिए गए जो कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों के विरुद्ध थे।

आरोप लगाया गया है कि विनय रंजन के कार्यकाल में :

Advertisement
  • महिला रोजगार से जुड़े मामलों में श्रमिक हितों के विपरीत निर्णय लिए गए।
  • मजदूर हितों की अनदेखी की गई।
  • विधवा रोजगार प्रकरणों में कर्मचारियों को राहत नहीं मिली।
  • 01 जुलाई 2021 से शादीशुदा बेटी के नियोजन संबंधी आईआईआई (III) प्रावधान लागू नहीं किए गए।
  • NCWA की धारा 9.4.0 से जुड़े मामलों में कर्मचारियों के हित प्रभावित हुए।
  • वेतन समझौता (JBCCI- XII) के मुद्दों पर कर्मचारियों के हितों के अनुरूप निर्णय नहीं लिए गए।
  • 30 वर्ष सेवा दे चुके Non-Executive कर्मचारियों और नए Executive कर्मचारियों के वेतन विवाद में श्रमिक पक्ष को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।
  • अनुकंपा नियुक्ति में 12 वर्ष की बालिका का नाम लाइव रोस्टर में शामिल नहीं करने का निर्णय लिया गया।
  • उच्च न्यायालय से रोजगार संबंधी मुकदमा जीतने वाले कुछ परिवारों को भी रोजगार नहीं दिए जाने का आरोप लगाया गया।
  • Restricted Certificate धारकों को प्रमोशन नहीं देने का आरोप लगाया गया।
  • E-1 ग्रेड में पदोन्नति नीति को लेकर भी संगठन ने आपत्ति जताई।
  • ठेका श्रमिकों को उचित वेतन एवं PLI (Performance Linked Incentive) नहीं दिलाने का आरोप लगाया गया।

इन सभी आरोपों के आधार पर शिवकुमार यादव ने कहा कि श्रमिकों में व्यापक असंतोष था और इसी कारण सेवा विस्तार नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़ें: रांची में BMS की 161वीं कार्यसमिति बैठक शुरू, श्रमिक मुद्दों पर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति

नए HR Director से जताई उम्मीद

एचएमएस नेता ने 28 जुलाई से कार्यभार संभालने वाले नए निदेशक (मानव संसाधन) से अपेक्षा जताई है कि वे महिला कर्मचारियों, कामगारों और श्रमिक परिवारों के हितों को प्राथमिकता देंगे तथा लंबित मामलों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करेंगे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट