Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन रांची में BMS की 161वीं कार्यसमिति बैठक शुरू, श्रमिक मुद्दों पर बनेगी...

रांची में BMS की 161वीं कार्यसमिति बैठक शुरू, श्रमिक मुद्दों पर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. मल्लेसम ने किया उद्घाटन, तीन दिवसीय मंथन में श्रमिक हितों पर बनेगी रणनीति

Advertisement

रांची | IndustrialPunch : भारतीय मजदूर संघ (BMS) की 161वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ 26 जुलाई 2026 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ। यह तीन दिवसीय बैठक 26, 27 एवं 28 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से भारतीय मजदूर संघ के शीर्ष पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

बैठक के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस मल्लेसम ने किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया।

बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों के साथ श्रमिक हितों, श्रम कानूनों, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध, रोजगार सृजन, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं तथा वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य पर व्यापक चर्चा की जा रही है।

Advertisement

कार्यसमिति की इस बैठक में श्रमिक संगठनों की भावी रणनीति, विभिन्न श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार और मजदूर हितों से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।

भारतीय मजदूर संघ के अनुसार, बैठक में लिए गए निर्णय संगठन की आगामी राष्ट्रीय कार्ययोजना एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की दिशा तय करेंगे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट