Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल BCCL के कमजोर तिमाही नतीजे: ₹68 करोड़ के घाटे में कंपनी, उत्पादन...

BCCL के कमजोर तिमाही नतीजे: ₹68 करोड़ के घाटे में कंपनी, उत्पादन और डिस्पैच में गिरावट बनी बड़ी वजह

आने वाली तिमाहियों में उत्पादन बढ़ाना, लागत नियंत्रण और परिचालन दक्षता में सुधार BCCL के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

Advertisement

धनबाद | IndustrialPunch :  Coal India की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल–जून) में निराशाजनक वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी को इस तिमाही में ₹68.09 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में उसे ₹176.87 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था।

इसे भी पढ़ें: ‘प्रोजेक्ट संदीप’ के लिए WCL को मिला CSR एवं फिलैंथ्रोपी अवार्ड 2026

कंपनी के अनुसार, कमजोर प्रदर्शन का प्रमुख कारण कोयला उत्पादन और डिस्पैच में आई गिरावट रही। पहली तिमाही में कच्चे कोयले का उत्पादन घटकर 6.56 मिलियन टन रह गया, जबकि कोयले की आपूर्ति (Offtake) में भी लगभग 14% की कमी दर्ज की गई। इसके चलते परिचालन लाभ (EBITDA) भी सकारात्मक से नकारात्मक स्तर पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 15 : कोयला परिवहन में ओवरलोडिंग और अंडरलोडिंग का खेल, वजन में हेरफेर से कैसे होता है करोड़ों का नुकसान? 

Advertisement

BCCL देश में स्टील उद्योग के लिए कोकिंग कोल की प्रमुख उत्पादक कंपनी है। ऐसे में उत्पादन और डिस्पैच में आई गिरावट न केवल कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन को प्रभावित करती है, बल्कि इस्पात उद्योग की आपूर्ति श्रृंखला पर भी असर डाल सकती है। आने वाली तिमाहियों में उत्पादन बढ़ाना, लागत नियंत्रण और परिचालन दक्षता में सुधार BCCL के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट