नागपुर | IndustrialPunch : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) को उसकी प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल ‘प्रोजेक्ट संदीप’ के लिए ‘CSR & Philanthropy Award 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ग्रामीण युवाओं को सशस्त्र बलों और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में रोजगार के अवसरों के लिए प्रशिक्षित करने की दिशा में WCL के उल्लेखनीय प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना है।
इसे भी पढ़ें: Coal India के निवेशकों की नजरें 27 जुलाई की बोर्ड बैठक पर, हो सकता है अंतरिम लाभांश का ऐलान
यह पुरस्कार 26 जुलाई 2026 को आईआईएम नागपुर में क्राउडएरा (Crowdera) द्वारा आयोजित ‘CSR & Philanthropy Conclave 2026’ के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और परिवर्तनकारी पहल से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
WCL ने यह उपलब्धि अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे के मार्गदर्शन तथा निदेशक (कार्मिक) श्री बिक्रम घोष के नेतृत्व में हासिल की है। कंपनी की ओर से महाप्रबंधक (CSR) श्री ललित प्रकाश तिर्की ने अपनी टीम के साथ यह सम्मान प्राप्त किया।
क्या है ‘प्रोजेक्ट संदीप’?
‘प्रोजेक्ट संदीप’ मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की स्मृति को समर्पित WCL की एक विशेष CSR पहल है। इस परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में भर्ती के लिए शारीरिक, मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, राष्ट्रसेवा की भावना और सम्मानजनक करियर के प्रति प्रेरणा विकसित करना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
इसे भी पढ़ें: HMS नेता शिवकुमार यादव का तीखा प्रहार: ‘मजदूर विरोधी नीतियों’ के कारण नहीं मिला विनय रंजन को सेवा विस्तार
ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
WCL का कहना है कि यह सम्मान केवल कंपनी की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन हजारों ग्रामीण युवाओं के सपनों और संभावनाओं का सम्मान है, जिन्हें ‘प्रोजेक्ट संदीप’ के माध्यम से नई दिशा मिल रही है। यह पहल राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के साथ-साथ सामाजिक विकास और युवा सशक्तिकरण के प्रति WCL की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









