नई दिल्ली, 27 जुलाई | IndustrialPunch : देश में प्लास्टिक (पॉलीमर) बैंक नोटों की शुरुआत का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, जिसके तहत ₹10 और ₹20 के पॉलीमर बैंक नोटों का पहले फील्ड ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर इन्हें नियमित रूप से जारी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: क्या सरकार बेच रही है देश की संपत्ति? संसद में उठा बड़ा सवाल, विनिवेश पर सरकार ने दिया जवाब
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बताया कि आरबीआई ने अपने केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश पर यह प्रस्ताव भेजा था। अंतरराष्ट्रीय अनुभवों के अनुसार पॉलीमर नोट कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। इसी वजह से इन्हें परीक्षण के तौर पर शुरू किया जा रहा है।
हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में कागजी मुद्रा को पूरी तरह प्लास्टिक नोटों से बदलने की कोई योजना नहीं है। पॉलीमर नोट और कागजी नोट दोनों समानांतर रूप से प्रचलन में रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: Coal India ने फिर किया निवेशकों को मालामाल! ₹8,852 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान
डिजिटल भुगतान पर संभावित प्रभाव के सवाल पर सरकार ने कहा कि फिलहाल इस पर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पॉलीमर नोटों के नियमित प्रचलन में आने के बाद ही इसका आकलन किया जा सकेगा। सरकार का कहना है कि बैंक नोट और डिजिटल भुगतान प्रणाली, दोनों एक-दूसरे के पूरक माध्यम हैं।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









