नई दिल्ली। IndustrialPunch : कोल इडिया लिमिटेड (CIL) के अगस्त 2026 के कोयला उत्पादन आंकड़ों में कंपनी अपने निर्धारित लक्ष्य से पीछे रही। कोयला मंत्रालय के आधिकारिक उत्पादन डैशबोर्ड के अनुसार अगस्त में CIL का उत्पादन 47.52 मिलियन टन (MT) रहा, जबकि लक्ष्य 52.53 MT निर्धारित था। इस तरह कंपनी ने लक्ष्य का 90.46% हासिल किया।
इसे भी पढ़ें: SECL- MCL IPO पर बड़ा अपडेट, CIL चेयरमैन साईराम ने बताई पूरी रणनीति
आंकड़ों के मुताबिक, CIL के उत्पादन में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 2.88 MT की कमी दर्ज की गई, जो 5.72% की गिरावट के बराबर है।
चार कंपनियों ने हासिल किया लक्ष्य से अधिक उत्पादन
- CIL की सहायक कंपनियों के प्रदर्शन में अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। Western Coalfields Limited (WCL) ने 2.86 MT के लक्ष्य के मुकाबले 3.38 MT उत्पादन किया और 118.40% लक्ष्य हासिल किया। कंपनी की वृद्धि 0.67 MT यानी 24.77% रही।
- Eastern Coalfields Limited (ECL) ने 3.20 MT के लक्ष्य के मुकाबले 3.71 MT उत्पादन किया। ECL ने 115.89% लक्ष्य हासिल करते हुए 1.05 MT यानी 39.31% की वृद्धि दर्ज की।
- Central Coalfields Limited (CCL) का उत्पादन 6.07 MT के लक्ष्य के मुकाबले 5.57 MT रहा और लक्ष्य उपलब्धि 91.72% रही। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में CCL ने 0.91 MT यानी 19.5% की वृद्धि दर्ज की।
- वहीं Bharat Coking Coal Limited (BCCL) ने 2.48 MT के लक्ष्य के मुकाबले 2.21 MT उत्पादन किया और 89.26% लक्ष्य हासिल किया। इसकी वृद्धि में मामूली 0.15% की कमी दर्ज हुई।
इसे भी पढ़ें: WCL में यूनियन सदस्यता अभियान की तारीख तय, इस बार CITU भी मैदान में
MCL, NCL और SECL का उत्पादन भी लक्ष्य से कम
- Mahanadi Coalfields Limited (MCL) ने अगस्त में 14.21 MT उत्पादन किया, जबकि लक्ष्य 15.57 MT था। लक्ष्य उपलब्धि 91.27% रही और पिछले साल की तुलना में उत्पादन में 1.58 MT यानी 10.02% की कमी दर्ज हुई।
- Northern Coalfields Limited (NCL) का उत्पादन 8.53 MT रहा, जबकि लक्ष्य 11.09 MT था। NCL ने 76.92% लक्ष्य हासिल किया और उत्पादन में 2.81 MT यानी 24.77% की गिरावट दर्ज की।
- South Eastern Coalfields Limited (SECL) ने 11.26 MT के लक्ष्य के मुकाबले 9.90 MT उत्पादन किया। लक्ष्य उपलब्धि 87.94% रही और पिछले साल की तुलना में उत्पादन 1.12 MT यानी 10.13% कम रहा।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









