कोरबा। IndustrialPunch : देश के थर्मल पावर प्लांटों में कोयला स्टॉक की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) की रिपोर्ट के मुताबिक देश के सरकारी एवं निजी सहित 57 बिजली संयंत्रों में कोयला स्टॉक क्रिटिकल स्तर पर है। कुल 223.87 GW क्षमता वाले संयंत्रों में 27.14 मिलियन टन कोयला उपलब्ध है, जो निर्धारित नॉर्मेटिव स्टॉक का करीब 47 प्रतिशत है।
CEA के आंकड़े बताते हैं कि राज्यवार सबसे गंभीर स्थिति उत्तर प्रदेश की है, जहां 11 संयंत्र क्रिटिकल कोल स्टॉक की स्थिति में हैं। राजस्थान 8 और मध्य प्रदेश 6 क्रिटिकल संयंत्रों के साथ अगले स्थान पर हैं। कुल मिलाकर 57 संयंत्रों का स्टॉक क्रिटिकल श्रेणी में है, जो देश के पावर सेक्टर में कोयला आपूर्ति और लॉजिस्टिक्स पर दबाव को दर्शाता है।
उत्तर प्रदेश सबसे आगे, 11 संयंत्र क्रिटिकल
राज्यवार स्थिति में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 11 संयंत्रों में क्रिटिकल कोल स्टॉक दर्ज किया गया है।
राजस्थान में 8 संयंत्र क्रिटिकल
राजस्थान दूसरे स्थान पर है। RRVUNL के Chhabra-II, Chhabra-I PH-1, Chhabra-I PH-2, Kalisindh, Kota, Suratgarh STPS और Suratgarh TPS क्रिटिकल स्थिति में हैं। इनके अलावा Adani Power Kawai TPP में भी स्टॉक केवल 11 प्रतिशत है।
मध्य प्रदेश में 6 संयंत्र
मध्य प्रदेश में Sanjay Gandhi TPS (23%), Shree Singaji TPP (12%), Khargone STPP (22%), Anuppur TPP (24%), Niwari TPP (24%) और Sasan UMPP (7%) क्रिटिकल श्रेणी में हैं। इनमें Sasan और Shree Singaji की स्थिति विशेष रूप से कम स्टॉक वाली है।
महाराष्ट्र में 5 संयंत्र, कई जगह स्टॉक 10% से भी कम
महाराष्ट्र में Khaparkheda TPS (21%), Tiroda TPP (21%), Amravati TPS (8%), Butibori TPP (8%) और Dahanu TPS (8%) क्रिटिकल हैं। यानी राज्य के तीन संयंत्रों में उपलब्ध कोयला नॉर्मेटिव स्टॉक के सिर्फ 8 प्रतिशत के आसपास है।
तमिलनाडु में 5 संयंत्र क्रिटिकल
तमिलनाडु में Mettur TPS-II (24%), North Chennai Stage-3 (15%), Tuticorin TPS (23%), Vallur TPP (20%) और Tuticorin (P) TPP (8%) क्रिटिकल स्थिति में हैं।
छत्तीसगढ़ में 4 संयंत्र क्रिटिकल
छत्तीसगढ़ में NTPC JV Bhilai TPS (21%), JSW Mahanadi Power (20%), Pathadi TPP (10%) और Uchpinda TPP (21%) क्रिटिकल स्टॉक की स्थिति में हैं।
सबसे कम स्टॉक वाले संयंत्र
सबसे कम स्टॉक वाले संयंत्रों में Karnataka का Torangallu TPS (SBU-I) 0%, मध्य प्रदेश का Sasan UMPP 7%, उत्तर प्रदेश का Anpara-C 7%, तथा महाराष्ट्र के Amravati, Butibori और Dahanu TPS 8% शामिल हैं।
राज्य एवं क्रिटिकल स्थिति वाले संयंत्र
- उत्तर प्रदेश – 11
- राजस्थान – 8
- मध्य प्रदेश – 6
- महाराष्ट्र – 5
- तमिलनाडु – 5
- छत्तीसगढ़ – 4
- आंध्र प्रदेश – 4
- कर्नाटक – 3
- गुजरात – 3
- तेलंगाना – 2
- झारखंड – 2
- बिहार – 1
- हरियाणा – 1
- पंजाब – 1
- ओडिशा – 1
- कुल – 57
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









