Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर 48वीं अखिल भारतीय विद्युत टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ चैंपियन, असम उपविजेता

48वीं अखिल भारतीय विद्युत टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ चैंपियन, असम उपविजेता

फाइनल मुकाबले में पहली बार टूर्नामेंट में पहुंची असम की टीम को भी छत्तीसगढ़ ने 3-1 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

रायपुर, 7 सितंबर 2026 : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की मेजबानी में आयोजित 48वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड (AIESCB) टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने पिछली बार की चैंपियन तमिलनाडु की टीम को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में पहली बार टूर्नामेंट में पहुंची असम की टीम को भी छत्तीसगढ़ ने 3-1 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। असम की टीम उपविजेता रही, जबकि तमिलनाडु ने तीसरा और कर्नाटक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (KPTCL) की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया।

छत्तीसगढ़ की ओर से रजनीश ओबेराय, अनुराग शर्मा और समीर तिवारी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। टीम में अनिल अग्रवाल, प्रशांत बापट और सागर पिंपलापुरे भी शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान एकल एवं युगल वर्ग के सेमीफाइनलिस्ट भी निर्धारित हुए। एकल में छत्तीसगढ़ के रजनीश ओबेराय, CESC के गौतम सिन्हा, KPTCL के मंजुनाथम टी.सी. तथा असम के अनुपम तमुली सेमीफाइनल में पहुंचे।

युगल वर्ग में आंध्र प्रदेश के ए. आदिनारायण एवं एम. वी.वी. रामकृष्ण, KPTCL के संजीव जी. एवं मंजुनाथम एस., छत्तीसगढ़ के रजनीश ओबेराय एवं अनुराग शर्मा तथा असम के अनुपम तमुली एवं अनिमेष सैकिया सेमीफाइनलिस्ट रहे। एकल एवं युगल वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 8 सितंबर को खेले जाएंगे।

Advertisement

केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एवं कार्यपालक निदेशक श्री एम.एस. चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की विद्युत कंपनियों की टीमों ने हिस्सा लिया।

8 सितंबर को दोपहर 3 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के प्रबंध निदेशकगण श्री एस.के. कटियार, श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री भीम सिंह कंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट