Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन WCL के पाथाखेड़ा में HMS की बड़ी सेंध!, BMS-AITUC-CITU से कई कामगार...

WCL के पाथाखेड़ा में HMS की बड़ी सेंध!, BMS-AITUC-CITU से कई कामगार हुए शामिल

रैली के बाद वेकोलि सांस्कृतिक भवन में चौपाल का आयोजन किया गया, जहां शिवकुमार यादव ने कामगारों से सीधा संवाद किया।

Advertisement

नागपुर। IndustrialPunch : WCL के मध्य प्रदेश स्थित पाथाखेड़ा क्षेत्र में कोयला श्रमिक सभा (HMS) की ओर से भव्य कार रैली का आयोजन किया गया। HMS के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-JBCCI सदस्य शिवकुमार यादव के पाथाखेड़ा आगमन पर निकाली गई रैली का विभिन्न बाजारों और मोहल्लों में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें: HMS : नाथूलाल पाण्डेय के आरोपों पर सिद्धू का करारा पलटवार— “व्यक्ति अपने कर्मों के चक्रव्यूह में खुद फंसता है”

रैली के बाद वेकोलि सांस्कृतिक भवन में चौपाल का आयोजन किया गया, जहां शिवकुमार यादव ने कामगारों से सीधा संवाद किया। इस दौरान कर्मचारियों ने विभिन्न श्रमिक एवं औद्योगिक मुद्दों को लेकर सवाल किए, जिनका उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने वेकोलि और कोल इंडिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी कामगारों के साथ साझा कीं।

Advertisement

BMS, AITUC और CITU के पदाधिकारी-सदस्यों ने HMS में प्रवेश किया

कार्यक्रम के दौरान HMS ने दावा किया कि BMS, AITUC और CITU से जुड़े कई पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने पुराने संगठन छोड़कर HMS की सदस्यता ग्रहण की। इन कामगारों ने शिवकुमार यादव के समक्ष HMS में शामिल होने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: 23 MT से देश की नंबर-1 कोयला कंपनी तक, MCL की परिवर्तनकारी यात्रा

इस अवसर पर HMS पाथाखेड़ा क्षेत्र के अध्यक्ष महेंद्र यादव, महामंत्री मनीष सिंह, पेंच-कन्हान क्षेत्र के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय और केंद्रीय पदाधिकारी तथा कामगार मौजूद रहे।

नागपुर में भी BMS से HMS में प्रवेश

इसी कड़ी में नागपुर क्षेत्र में भी HMS को संगठनात्मक बढ़त मिलने का दावा किया गया है। नागपुर क्षेत्र की डुमरी साइडिंग में कार्यरत BMS से जुड़े श्री श्रीकांत नायडू ने HMS में प्रवेश किया। HMS के मुताबिक, श्रीकांत नायडू ने कोयला श्रमिक सभा के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-वेकोलि संचालन समिति सदस्य शिवकुमार यादव के समक्ष संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट