Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कोल माइंस आफिसर एसोसिएशन चुनाव : अरुण सिंह चुने गए BCCL शाखा...

कोल माइंस आफिसर एसोसिएशन चुनाव : अरुण सिंह चुने गए BCCL शाखा के अध्यक्ष

कुल 18 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। रात 10 बजे के बाद परिणाम आया और अरुण सिंह अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। महासचिव की बाजी निर्झर चक्रवर्ती के हाथ लगी। सतीश कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

Advertisement

धनबाद। कोल माइंस आफिसर्स एसोसिएशन, बीसीसीएल अपेक्स बॉडी का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत आठ पदों के लिए शुक्रवार को बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में चुनाव हुआ।

कुल 18 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। रात 10 बजे के बाद परिणाम आया और अरुण सिंह अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। महासचिव की बाजी निर्झर चक्रवर्ती के हाथ लगी। सतीश कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

कोयला नगर सामुदायिक भवन में मतगणना के बाद विजय प्रत्याशी के नामों की घोषणा मुख्य चुनाव पदाधिकारी बीबी राय व चुनाव पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने की। बीसीसीएल में करीब 1432 अधिकारी एसोसिएशन के सदस्य हैं।

नव निर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष अरुण सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार झा, प्रमोद कुमार, महासचिव निरक्षर चक्रवर्ती, संयुक्त सचिव धमेंद्र तिवारी, सतीश कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष आलोक डोकानिया, संयुक्त कोषाध्यक्ष एसएस जायसवाल

Advertisement

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट