कोयला सचिव ने “कोयला दर्पण” पोर्टल का किया शुभारंभ

कोयला क्षेत्र से संबंधित मुख्य प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) साझा करने के लिए कोयला मंत्रालय के सचिव डॉ. अनिल कुमार जैन ने पोर्टल “कोयला दर्पण“ का शुभारंभ किया।

नई दिल्ली। कोयला क्षेत्र से संबंधित मुख्य प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) साझा करने के लिए कोयला मंत्रालय के सचिव डॉ. अनिल कुमार जैन ने पोर्टल “कोयला दर्पण“ का शुभारंभ किया।

इस पोर्टल में प्रारंभिक चरण के रूप में निम्नलिखित केपीआई शामिल किए गए हैं :

  • कोयला/लिग्नाइट उत्पादन
  • कोयला/लिग्नाइट की कुल खरीद
  • अन्वेषण डाटा
  • केंद्रीय क्षेत्र की योजनाएं
  • ताप विद्युत संयंत्रों में कोयला भंडार की स्थिति
  • बुनियादी ढांचा परियोजनाएं
  • कोयला ब्लॉकों का आवंटन (सीएमएसपी/एमएमडीआर)
  • प्रमुख कोयला खदानों की निगरानी (सीआईएल)
  • कोयला मूल्य

इस कार्यक्रम में कोयला मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी भी (वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) उपस्थित थे। पोर्टल को इसके उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक अनुकूल बनाने हेतु अधिकारियों द्वारा सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए गए।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
Advertisement