धनबाद। संजय कुमार सिंह ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के निदेशक तकनीकी (योजना व परियोजना) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
समीरन दत्ता, अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशक एंव चंचल गोस्वामी, निदेशक (तकनीकी/संचालन) ने संजय कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इससे पहले संजय कुमार सिंह, सीसीएल, रांची में महाप्रबंधक (माइनिंग) के पद पर कार्यरत थे।
श्री सिंह ने माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई आइएसएम, धनबाद से 1986 में पूरी की है। उन्होंने कोयला उद्योग में विभिन्न पदों पर पूरी क्षमताओं के साथ अपनी सेवाएं दीं है।
सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunch) पर Follow करें …
Advertisement
Advertisement








