Sunday, April 19, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्तीसगढ़ : लोगों ने हाथियों को किया परेशान, एक हाथी बिफर पड़ा...

छत्तीसगढ़ : लोगों ने हाथियों को किया परेशान, एक हाथी बिफर पड़ा और फिर क्या हुआ, देखें वीडियो :

इन दिनों हाथियों के दो झुण्ड जांजगीर- चांपा जिले अकलतरा क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। पकरिया झूलन जंगल में हाथी के हमले से एक युवक की मौत की खबर है।

Advertisement

रायपुर, 06 फरवरी। छत्तीसगढ़ हाथियों का रहवास क्षेत्र है। लिहाजा हाथी और मानव के बीच द्वंद की स्थिति निर्मित होती है। इन दिनों हाथियों के दो झुण्ड जांजगीर- चांपा जिले अकलतरा क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। रविवार को पकरिया झूलन जंगल में हाथी के हमले से एक युवक की मौत की खबर है।

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पामगढ़- नवागढ़ मार्ग का बताया गया है। इस वीडियो में हाथियों का झुण्ड मुख्य सड़क पार करता दिख रहा है। सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी है, जो शोर मचाने के साथ हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रही है। कुछ उत्साही लोग पार कर रहे हाथियों के बहुत करीब पहुंच चुके हैं। इसी बीच झुण्ड का अंतिम हाथी लोगों की ओर दौड़ पड़ता है और लोग भागने लगते हैं। भागते हुए एक व्यक्ति गिर पड़ता है और हाथी उस पर हमला कर देता है। देखें हाथी के हमले का लाइव वीडियो :

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: