Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कोल इंडिया : सब कमेटी गठन का मामला टला

कोल इंडिया : सब कमेटी गठन का मामला टला

सीआईएल के इस कदम का विरोध शुरू हो गया था। एचएमएस के नेता सब कमेटी के गठन के विरोध में खुलकर सामने आ गए थे।

Advertisement

नई दिल्ली, 12 फरवरी। कोयला कामगारों के सामाजिक सुरक्षा, भत्तों इत्यादि कोल लेकर सब कमेटी गठन का मामला टल गया है। कोल इंडिया प्रबंधन ने 3 फरवरी को सब कमेटी के गठन के लिए पत्र जारी किया था।

इसे भी पढ़ें : INTUC की जेबीसीसीआई- XI में एंट्री आसान नहीं, ददई गुट के साथ ये बन सकते हैं रोड़ा

सीआईएल के इस कदम का विरोध शुरू हो गया था। एचएमएस के नेता सब कमेटी के गठन के विरोध में खुलकर सामने आ गए थे। कामगारों के बीच भी इसको लेकर मुखालफत हो रही थी। बीएमएस भी इसके विरोध में था, लेकिन संगठन की ओर सब कमेटी का गठन नहीं करने को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। सीटू एवं एटक सब कमेटी के पक्ष में थे। सीटू का मानना था कि इस सब कमेटी के माध्यम से मुद्दों को सुलझाने में सहूलियत होती है। बाद में एटक ने के नेताओं ने भी कह दिया गया अब सब कमेटी को अस्तित्व में लाना उचित नहीं होगा।

इस संदर्भ में एटक नेता और जेबीसीसीआई सदस्य रमेन्द्र सिंह ने industrialpunch.com से चर्चा करते हुए कहा कि सब कमेटी के गठन का मामला टल गया है। यूनियन में सब कमेटी को मतभेद उभर रहे थे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : प्रल्हाद जोशी ने NUPPL तापीय विद्युत संयंत्र के निर्माण की समीक्षा की

सीआईएल प्रबंधन ने सब कमेटी गठन के लिए चारों श्रमिक संगठन एचएमएस, बीएमएस, सीटू, एटक से दो- दो प्रतिनिधियों के नाम मांगे थे। नाम 10 फरवरी तक प्रेषित करने कहा गया था।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट