Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS के राष्ट्रीय महामंत्री हिम्मते बोले- सरकार कोई भी हो नहीं करने...

BMS के राष्ट्रीय महामंत्री हिम्मते बोले- सरकार कोई भी हो नहीं करने देंगे मनमानी

मजदूरों की सभी मांगे उचित हैं और मजदूर काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। हरियाणा सरकार रवैया वार्ता में सहमति बनने के बाद ठीक नहीं है।

सभा को संबोधित करते हुए बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र कुमार हिम्मते
सभा को संबोधित करते हुए बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र कुमार हिम्मते
Advertisement

नई दिल्ली, 22 मार्च। भारतीय मजदूर संघ ने हरियाणा सरकार के खिलाफ मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर मोर्चा खोला है। पंचकूला के सेक्टर 5 में हेफैड ग्राउंड में आयोजित सभा में बीएमएस नेताओं ने हरियाणा सरकार को चेताया।

श्रमिकों को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र कुमार हिम्मते ने कहा बीएमएस किसी भी सरकार को मजदूरों के प्रति मनमानी नहीं करने देगा। मजदूरों की सभी मांगे उचित हैं और मजदूर काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। हरियाणा सरकार रवैया वार्ता में सहमति बनने के बाद ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम एल-20 में श्रमिकों की समाजिक सुरक्षा को वैश्वीकरण की ओर ले जा रहे हैं। वहीं हरियाणा सरकार श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति उदासीन बनी हुई है, जो भी किसी भी दृष्टि से सही नहीं है।

इस विशाल प्रदर्शन को भारतीय मजदूर संघ उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन कुमार ने संबोधित करते हुए श्रमिकों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया और श्रमिकों को आश्वस्त किया कि आप सभी की मांगे बिल्कुल जायज हैं। भारतीय मजदूर संघ सदा सरकार के साथ आर- पार की लड़ाई लड़ेगा और श्रमिकों के हक दिलवा कर रहेगा।

Advertisement

सभा की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने की और मंच का संचालन महामंत्री हवा सिह मेहला ने किया। प्रदेश मंत्री मीना ठाकुर, देवीलाल गुराना, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान गोदार, प्रांत मीडिया प्रभारी जयदेव कोटडा, संदीप यादव, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण पाल गुर्जर ने भी अपनी बात रखी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: