Saturday, May 2, 2026
Home State News Chhattisgarh छत्तीसगढ़ : एक अप्रेल से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

छत्तीसगढ़ : एक अप्रेल से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

आवेदक अपने नजदीकी लोकसेवा केन्द्र, चॉइस सेंटर में भी उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है। जरूरी प्रमाण पत्र भी पंजीयन के समय अपलोड कराना होगा।

Advertisement

रायपुर, 31 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ता के संबंध में अहम घोषणा की है। जिसके मुताबिक अप्रैल माह के किसी भी तारीख को पंजीयन कराने पर माह का पूरा भत्ता आवेदक को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि 01 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ते के लिये आवेदन ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो जाएगा। आवेदन किसी भी स्थान से ऑन लाइन पोर्टल पर किया जा सकता है। इस पोर्टल का लिंक http://berojgaribhatta.cg.nic.in/PrintEmplCard.aspx. है।

आवेदक अपने नजदीकी लोकसेवा केन्द्र, चॉइस सेंटर में भी उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है। जरूरी प्रमाण पत्र भी पंजीयन के समय अपलोड कराना होगा। अपलोड किए गए आवेदन के प्रिंट निकलवाकर समस्त मूल दस्तावेज के साथ कलस्टर के सत्यापन स्थल में उपस्थित होना है। इसके लिए उनके मोबाईल नंबर के माध्यम से निर्धारित समय एवं तिथि की सूचना दी जाएगी। सत्यापन टीम के समक्ष उपस्थित होने पर आवेदन पर की गई कार्यवाही की सूचना भी आवेदक के मोबाईल नंबर पर मैसेज के माध्यम से प्राप्त होगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की अपील प्रथम आदेश की तिथि से 15 दिन के अंदर कलेक्टर न्यायालय में कर सकेंगें।

गौरतलब है बेरोजगारी भत्ते की पात्रता केवल उन्हीं व्यक्तियों को है जिनका पंजीयन कम से कम 2 वर्ष पुराना है। नया पंजीयन कराने वालों को बेरोजगारी भत्ते की पात्रता नही है। पंजीयन के लिये रोजगार कार्यालय आने की आवश्यकता नही है। 3 वर्ष पुराने पंजीयन का नवीनीकरण अंतिम तारीख बीत जाने के बाद भी 2 माह के भीतर कभी भी कराया जा सकता है, इसलिये नवीनीकरण के लिये भी किसी प्रकार की जल्दीबाजी करने की भी आवश्यकता नही है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: