Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन WCL : BMS के पूर्व सचिव एवं 40 कामगार समर्थकों ने HMS...

WCL : BMS के पूर्व सचिव एवं 40 कामगार समर्थकों ने HMS में किया प्रवेश

कोयला श्रमिक सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव एवं महामंत्री ओमकार शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी का संगठन में प्रवेश कराया।

Advertisement

नागपुर, 18 जून। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के पाथाखेड़ा क्षेत्र की तवा- 2 खदान में नियोजित भारतीय मज़दूर संघ (BMS) के पूर्व इकाई सचिव जय प्रकाश निगम ने अपने 40 कामगारों समर्थक सहित कोयला श्रमिक सभा (HMS) की सदस्यता ग्रहण की।

जय प्रकाश निगम ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष- सह- जेबीसीसीआई सदस्य शिवकुमार यादव के मज़दूर हित में लगातार संघर्ष और मज़दूरों हित में उनके किए जा रहे कार्यों को देखते हुए कोयला श्रमिक सभा में आने का निर्णय लिया गया।

पाथाखेड़ा क्षेत्र स्थित एचएमएस यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में कोयला श्रमिक सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव एवं महामंत्री ओमकार शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी का संगठन में प्रवेश कराया। इस दौरान उपस्थित अमित तिवारी के कॉलरी कर्मचारी सहकारी शाखा समिति मर्यादित, चांदामेटा (क्रेडिट सोसाइटी, चांदामेटा) के उपाध्यक्ष बनने पर उनका भी स्वागत किया गया।

उक्त प्रवेश कार्यक्रम के दौरान प्रदीप नागले, जी.सी. चौरे, धनराज देशमुख, एस.पी. सोनी, मनोज मानकर, मनीराम बिचले, कृष्ण बिंझड़े, चंदन चौधरी, श्री बिंज़ब, दिनेश मोहबे, गणेश चौरे, श्री साहू, अमित तिवारी, कुशल भारद्वाज, ज़ाहिद ख़ान आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: