Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh हसदेव बचाव आंदोलन के धरना स्थल को लगाई आग

हसदेव बचाव आंदोलन के धरना स्थल को लगाई आग

यहां बताना होगा कि हरिहरपुर में हसदेव क्षेत्र में कोयला खदानों और वृक्षों की कटाई के विरोध में यह आंदोलन चल रहा है।

Advertisement

सरगुजा जिले में हसदेव बचाव आंदोलन (Hasdev Bachao Andolan) के धरना स्थल को आग लगा दी गई। आगजनी की इस घटन से झोपड़ीनुमा पंडाल जलकर खाक हो गया। बताया गया है कि रविवार की देर रात धरना स्थल को आग के हवाले किया गया।

यहां बताना होगा कि हरिहरपुर में हसदेव क्षेत्र में कोयला खदानों और वृक्षों की कटाई के विरोध में यह आंदोलन चल रहा है। हसदेव अरण्य बचाव समिति 755 दिन से आंदोलन कर रही है। इसी बीच रविवार रात को यह घटना हुई है। हालांकि आग कैसे लगी या लगाई गई यह साफ नहीं हो सका है।

समिति ने इसकी शिकायत उदयपुर थाने में की है। वहीं आंदोलनकारियों का कहना है कि नई कोयला खदानों की स्वीकृति के विरोध में यह आंदोलन चलता रहेगा।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: