Tuesday, June 2, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन छत्तीसगढ़ प्रदेश बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ का अधिवेशन, शब्बीर मेमन चुने गये...

छत्तीसगढ़ प्रदेश बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ का अधिवेशन, शब्बीर मेमन चुने गये महामंत्री

प्रदेश की नई कार्यकारिणी का चुनाव नवरतन बरेठ महामंत्री बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ चुनाव प्रभारी की विशिष्ठ देखरेख में संपन्न हुआ।

Advertisement

कोरबा, 08 फरवरी। भारतीय मजदूर संघ (BMS) तथा अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ से संबद्ध प्रदेश बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन हसदेव विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम के इरेक्टर हास्टल में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन आगामी दो वर्ष के लिये प्रदेश की नई कार्यकारिणी का चुनाव नवरतन बरेठ महामंत्री बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ चुनाव प्रभारी की विशिष्ठ देखरेख में संपन्न हुआ।

आगामी दो वर्ष हेतु गठित इस नवीन कार्यकारिणी में पश्चिम क्षेत्र के शब्बीर मेमन को सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री के पद हेतु चुना गया। अध्यक्ष पद पर पूर्व से ही पदस्थ राघवेन्द्र राठौर को दोबारा चुना गया।

श्रीमति रमा पांडेय संयुक्त महामंत्री, सुरेश साहू संगठन मंत्री, महेश गौतम कोषाध्यक्ष हेतु मनोनीत किये गए। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संदीप राठौर, मंत्री के रूप में ब्रिजेश विश्वकर्मा, संदीप हलवाई, कृष्णा तंवर तथा कार्यालय मंत्री के रूप में हेतराम खुंटे का मनोनयन किया गया।

चुनाव संपन्न होने के बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नये महामंत्री शब्बीर मेमन ने स्वयं पर विश्वास जतलाने हेतु सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और हजारों बिजली कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए नवीन कार्यकारिणी की कर्मचारी हित से जुड़ी प्राथमिकताओं और ज्वलंत समस्याओं पर अपनी बात रखते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू कराने, संयंत्रों में लगातार हो रही कर्मचारियों की कमी को दूर करने नवीन भर्ती करने, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु संघ का संकल्प दोहराते हुए समस्त उत्पादन संयंत्रों में स्थानीय स्तर पर व्याप्त समस्याओं के त्वरित निराकरण और समाधान हेतु संघ की रीति-नीति अनुसार पुरजोर प्रयास करने की बात प्रमुखता के साथ रखते हुए पूर्व की ही भांति समस्त बिजली कर्मचारियों से सहयोग तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन की अपेक्षा जाहिर की।

Advertisement

अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री तथा अखिल भारतीय विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल का भी विशिष्ट मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और उन्होंने भी नवगठित कार्यकारिणी में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को कर्मचारी, संयंत्र और समाज हित और बेहतर कार्य करने हेतु अपनी शुभकामनायें भी प्रदान की।

संघ के इस त्रैवार्षिक अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठनों जिनमें प्रमुख रूप से अखिल भारतीय पेंशनर संघ से सी एस दुबे, संविदा मजदूर महासंघ के अध्यक्ष बजरंग चंद्रा, संघ-महासंघ के उपाध्यक्ष मदन मोहन पांडेय, यशवंत राठौर, पूर्णिमा साहू, संघ शाखा कोरबा पश्चिम अध्यक्ष केदार राठौर सहित योगेश कश्यप, ओमप्रकाश चौहान, सिद्धार्थ पांडेय, जैनेंद्र निर्मलकर, अशोक सहीस, कोरबा पूर्व के अध्यक्ष गुरूनंदन राजवाड़े, संघ शाखा मड़वा से सत्यम साहू, लैंको से भीम चौहान, बालको से हरीश सोनवानी, शरद नायर तथा कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, मड़वा, बालको, लैंको आदि उत्पादन संयंत्रों से बड़ी संख्या में महिला -पुरूष पदाधिकारियों और संघ सदस्यों तथा की उपस्थिति रही।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: