Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया बदलाव की ओर, कार्मिक शब्द किया खत्म, अब कहलाएगा HR

कोल इंडिया बदलाव की ओर, कार्मिक शब्द किया खत्म, अब कहलाएगा HR

कोल इंडिया प्रबंधन ने कहा कि, कार्मिक प्रबंधन से मानव संसाधन (एचआर) में बदलाव केवल नौकरी के शीर्षक बदलने के बारे में नहीं है।

Advertisement

कोलकाता, 24 मार्च। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने कार्मिक विभाग के पदों के पदनाम में बदलाव कर इसे मानव संसाधन (HR) कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल माइनिंग : 11वें दौर में 12 खदानों की हुई नीलामी, इन कंपनियों हाथ लगे कोल ब्लॉक्स

सीआईएल प्रबंधन द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार निदेशक मंडल द्वारा कार्मिक विभाग के अधिकारियों के पदनाम में बदलाव किया गया है। सीआईएल के निदेशक (कार्मिक) का पद अब निदेशक (मानव संसाधन) हो गया है।

नए पदनाम के साथ की डा. विनय रंजन ने बदलाव वाला कार्यालय ज्ञापन (21 मार्च, 2025) जारी किया है। इस विभाग से जुड़े सभी अधिकारी अब कार्मिक के स्थान पर मानव संसाधन यानी एचआर लिखेंगे।

Advertisement

इसके पहले सीआईएल प्रबंधन ने जनरल मजदूर का पदनाम बदलकर जनरल असिस्टेंट कर किया था।

इसे भी पढ़ें : WCL कोल इंडिया की पहली कंपनी बनी जिसने नीलामी से कोल माइंस हासिल किया

कोल इंडिया प्रबंधन ने कहा कि, कार्मिक प्रबंधन से मानव संसाधन (एचआर) में बदलाव केवल नौकरी के शीर्षक बदलने के बारे में नहीं है। यह भूमिका को और अधिक रणनीतिक, कर्मचारी- केंद्रित और व्यवसाय- उन्मुख बनाने के बारे में है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट