Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL प्रबंधन ने कहा- हड़ताल से उत्पादन पर नहीं पड़ा असर, पहली...

SECL प्रबंधन ने कहा- हड़ताल से उत्पादन पर नहीं पड़ा असर, पहली पाली में कल से ज़्यादा प्रोडक्शन

दूसरी पाली में भूमिगत खदानों में लगभग एक तिहाई खदानें सामान्य वहीं एक तिहाई अंशतः प्रभावित रूप से कार्य कर रही थी।

Advertisement

बिलासपुर, 09 जुलाई। बुधवार को आयोजित देशव्यापी कामबंद हड़ताल (Nationalwide Strike) को लेकर एसईसीएल (SECL) प्रबंधन ने अधिकारिक बयान जारी किया है।

प्रबंधन ने कहा है कि श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत हड़ताल में एसईसीएल के कर्मचारियों की उपस्थिति प्रभावित रही, किंतु इससे कोयला उत्पादन व ओबीआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य संचालन अप्रभावित रहे।

कर्मचारियों की उपस्थिति पहली पाली में लगभग 51 प्रतिशत वहीं दूसरी पाली में 47 प्रतिशत रही। दूसरी पाली में कंपनी के 20 में से 19 खुली खदानें पूर्णतया या अंशतः प्रभावित रूप में कार्य करने लगी थी।

दूसरी पाली में भूमिगत खदानों में लगभग एक तिहाई खदानें सामान्य वहीं एक तिहाई अंशतः प्रभावित रूप से कार्य कर रही थी। इसी प्रकार दूसरी पाली में भी UG माइंस में उपस्थिति ओसी की तुलना में कम रही।

Advertisement

उत्पादन पर असर नहीं

जनसंपर्क अधिकारी डा. सनीश चन्द्रा ने बताया कि पहली पाली में कंपनी ने 87,197 टन कोयले का उत्पादन (Coal Production) किया जो कि कल के पहली पाली के उत्पादन (85,419) से अधिक था । ओबीआर का निष्कासन 181970 मिलियन क्यूबिक मीटर रहा जो कल पहली पाली के 1,32,433 MCuM से अधिक है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट